Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

क्यूबावासियों ने राष्ट्रीय नायक कोशे मार्टी को श्रद्धांजलि दी

कोशे मार्टी एक क्रांतिकारी कवि, लेखक, पत्रकार और एक राजनीतिज्ञ थें। वह क्यूबा क्रांतिकारी पार्टी के निर्माता और स्पेन के ख़िलाफ़ क्यूबा में स्वतंत्रता संग्राम के संयोजक थें।
cuba

27 जनवरी को क्यूबा के राष्ट्रीय नायक और क्रांतिकारी कवि जोस मार्टी की 167 वीं जयंती मनाई गई। 27 जनवरी की रात को हर साल की तरह राजधानी हवाना में देशभक्त और शहीद मार्टी की याद में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।

हजारों युवाओं ने हवाना विश्वविद्यालय की सीढ़ी से राष्ट्रीय स्मारक मार्टी फोर्ज की ओर मार्च किया। ये वह स्थान जहां स्वतंत्रता सेनानी को उनके स्वतंत्रता विचारों के लिए 1869 में सजा के तौर पर बंधुआ मज़दूरी के लिए मजबूर किया गया था जब वह केवल 17 वर्ष के थे।

क्यूबा के कम्युनिस्ट पार्टी के पहले सचिव राउल कास्त्रो और इस गणतंत्र के राष्ट्रपति मिगुएल डिआज़ कैनेल ने इस वार्षिक मार्च का नेतृत्व किया।

देश के प्रमुख ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से लोगों से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने और इसे इतिहास बनाने का आह्वान किया। केनेल ट्वीट किया, "आज हम विश्वविद्यालय की सीढ़ी पर अपने मशालों के साथ मार्टी के 167 वें जन्मदिन का इंतजार करने जा रहे हैं। आइए हम प्रेरणा देने वालों का सम्मान करने और उन्हें अपमानित करने की कोशिश करने वालों की निंदा करने के लिए सबसे बड़े मार्च के साथ इतिहास बनाएं।

 #WeAreCuba #WeAreContinuity ”।

राष्ट्रीय नायक को श्रद्धांजलि देते हुए पहला मशाल जुलूस 27 जनवरी 1953 की आधी रात को निकाला गया था और इसका नेतृत्व कमांडर फिदेल कास्त्रो ने किया था।

देश को राह दिखाते रहने के लिए मार्टी की विरासत और कास्त्रो के विचारों का बचाव करने को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करने के लिए 1953 के बाद से हर साल क्यूबा के नागरिक, युवा संगठन, छात्रों के संगठन और नेता अपने हाथों में मशालों के साथ अंधेरे में इकट्ठा होते हैं।

जोस जूलियन मार्टी पेरेज़ का जन्म 28 जनवरी 1853 को हवाना में हुआ था। वे एक उत्कृष्ट लेखक, पत्रकार, शिक्षक, क्रांतिकारी दार्शनिक और राजनीतिज्ञ थे। वह क्यूबा क्रांतिकारी पार्टी के निर्माता और स्पेन के खि़लाफ़ क्यूबा में स्वतंत्रता संग्राम के संयोजक थें।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest