NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र : रफ़ाल आला रे आला, इतिहास लिखा डाला रे डाला
जब इतिहास पुरुष देश सम्हालते हैं तो हर रोज नया इतिहास न बने, न लिखा जाये, यह नामुमकिन है। अब रफ़ाल जहाज़ देश ने खरीदा है तो यह ऐतिहासिक ही है। इससे पहले भी मिग खरीदे गए, सुखोई खरीदे गए, मिराज भी खरीदे गए पर वह ऐतिहासिक नहीं था क्योंकि वे रफ़ाल नहीं थे।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
02 Aug 2020
रफ़ाल आला रे आला

बीती 29 जुलाई को देश में पाँच रफ़ाल लड़ाकू विमानों की डिलीवरी हो गई। 27 जुलाई को फ्रांस से चले ये हवाई जहाज़, आठ हजार किलोमीटर की लम्बी दूरी तय कर, दो दिन बाद भारत में अम्बाला हवाई अड्डे पर उतर गए। यह दिन इतिहास में लिख लिया गया है। यह दिन ऐतिहासिक है। इस दिन, 29 जुलाई से पहले हमारे पास एक भी रफ़ाल हवाई जहाज़ नहीं था और इस दिन, 29 जुलाई के बाद हमारे पास रफ़ाल हवाई जहाज़ है नहीं, हैं। एक नहीं, पाँच।

tirchi nazar_4.png

यह काल ही इतिहास बनाने का काल है। इस काल में जितने ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, किसी भी काल में इतने कम समय में नहीं हुए हैं। पहला इतिहास तो 26 मई 2014 को ही लिखा गया। उसके बाद लगातार इतिहास लिखा भी जा रहा है और बनाया भी जा रहा है। हर दूसरे हफ्ते कोई न कोई इतिहास लिख दिया जाता है। यह बात अलग है कि इतिहास बनता है और अगले ही दिन लोग उसे भूल जाते हैं। फिर नया इतिहास बनाना पड़ता है।

जब इतिहास पुरुष देश सम्हालते हैं तो हर रोज नया इतिहास न बने, न लिखा जाये, यह नामुमकिन है। अब रफ़ाल जहाज़ देश ने खरीदा है तो यह ऐतिहासिक ही है। इससे पहले भी मिग खरीदे गए, सुखोई खरीदे गए, मिराज भी खरीदे गए पर वह ऐतिहासिक नहीं था क्योंकि वे रफ़ाल नहीं थे। शायद ही कोई बता सके कि देश में पहला मिग, पहला सुखोई या फिर पहला मिराज किस दिन आया था। वह दिन ऐतिहासिक नहीं था इसीलिए याद नहीं है। 

याद तो यह भी नहीं है कि एचएएल में बना नैट हवाई जहाज़ किस दिन भारतीय वायुसेना को सौंपा गया था। वह भारत में बना जहाज़ था। उसी एचएएल में बना था जिसे आज की सरकार नकार चुकी है। वही नैट हवाई जहाज़, जिसने 1965 के युद्ध में अमेरिकी सैबरजेट के पसीने छुड़ा दिये थे। वह दिन जिस दिन नैट हवाई जहाज़ भारतीय वायुसेना को सोंपा गया था, ऐतिहासिक नहीं था। उसकी तारीख किसी को याद नहीं है।

लेकिन रफ़ाल का भारत आना इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि रफ़ाल के भारत में आने से पाकिस्तान घबराया हुआ है, हलकान है। उसकी बौखलाहट भारत के टीवी एंकरों ने साफ देखी है। वह भारत से आँख नहीं मिला पा रहा है। चीन अलग से परेशान है। रफ़ाल के भारत आने से चीन को शुगर की बीमारी हो गई है। उसकी बल्ड टैस्ट की रिपोर्ट भी टीवी पर सार्वजनिक कर दी गई है। उसके पास भी रफ़ाल का जवाब नहीं है। रफ़ाल के आने से शी का चीन मोदी के भारत के सामने कहीं भी टिक नहीं पा रहा है। घुटने टेक देगा। इसीलिए रफ़ाल का भारत की सरजमीं पर आना ऐतिहासिक है।

लेकिन 29 जुलाई हमेशा याद रखेंगे। यह दिन हर वर्ष मनाया जायेगा। यह ऐतिहासिक जो है। ऐसा नहीं है कि भारतीय वायुसेना को पहली बार कोई लड़ाकू हवाई जहाज़ मिले हैं। यह दिन याद रखा जायेगा इसलिए कि शायद पहली बार इस सरकार ने कुछ खरीददारी की है। जब बेचने की आदतों वाला कोई खरीददारी करे तो याद रखने की बात तो बनती ही है। जब घर के बरतन भांडे बेच फ्रिज खरीदा जाये तो वह फ्रिज भी याद रहता है और उसको खरीदने की तारीख भी।

लेकिन इतिहास लिखवाने वाली सरकार को जब तक जल्दी जल्दी इतिहास न लिखा जाये, संतोष नहीं है। माना तो यह भी जा रहा है कि इतिहास लिखने के चक्कर में चीजें दोबारा भी की जा रही हैं। आने वाले सप्ताह में, पाँच अगस्त को फिर एक ऐतिहासिक चीज होने जा रही है। एक भूमि, जिसका पूजन पहले भी हो चुका है, उसका पूजन दोबारा किया जा रहा है। वैसे भी पूजा ही तो है, जितनी बार कर लो, अच्छा है। मौका मिला तो तीसरी बार भी कर ली जायेगी। पूजा भी हो जाये और वोट भी मिल जायें तो और भी अच्छा है। और यहाँ तो इतिहास भी लिखा जा रहा है।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Rafale
Rafale in India
modi sarkar
Indian media

Trending

बंगाल चुनाव: सिलीगुड़ी में सीपीआई(एम) नेता अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में उमड़ा नौजवानों का सैलाब
गोगोई की ज़मानत बरक़रार, कोरोना अपडेट और अन्य
शिवराज के राज में शवराज?
कोरोना के बदलते हुए चेहरे कितने खतरनाक? 
उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के प्रचंड प्रकोप के बीच बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान
झारखंड उपचुनाव : बेकाबू होते कोरोना महामारी संक्रमण से मतदाता त्रस्त, चुनाव आयोग अपनी धुन में मस्त !

Related Stories

देशभक्ति का नायाब दस्तूर: किकबैक या कमीशन!
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
देशभक्ति का नायाब दस्तूर: किकबैक या कमीशन!
11 April 2021
अभी हाल ही में पता चला है कि रफ़ाल हवाई जहाज की खरीददारी में भी किसी को किकबैक, मतलब रिश्वत मिली है। और रिश्वत भी कितनी, बस आठ-साढ़े आठ करोड़। एक ओ
कोविड-19 बनाम कोविड-21: बिन उत्सव सब सून!
राजेंद्र शर्मा
कोविड-19 बनाम कोविड-21: बिन उत्सव सब सून!
10 April 2021
हमें तो पहले ही शक था। आखिर, कोई तो बात थी। ऐसा यूं ही तो नहीं हो सकता था। जब टीका नहीं था, तो कोरोना घट रहा था। लेकिन, जब टीका आ गया, तो कोरोना दो
रफाल : सरकार खामोश क्यों?
न्यूज़क्लिक टीम
रफाल : सरकार खामोश क्यों ?
06 April 2021

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोगोई की ज़मानत बरक़रार, कोरोना अपडेट और अन्य
    15 Apr 2021
    आज के डेली राउंड-अप में बात करेंगे किसान कार्यकर्ता अखिल गोगोई को मिली राहत, बारण साम्प्रदायिक हिंसा और देश में Covid-19 के तेज़ी से बढ़ते आकड़ो पर।
  • कश्मीरः यह रास्ता किधर जाता है!
    अजय सिंह
    कश्मीरः यह रास्ता किधर जाता है!
    15 Apr 2021
    जिस तरह इन तथाकथित मुठभेड़ों में बड़े पैमाने पर कश्मीरी नौजवान मारे जा रहे हैं, वह विचलित कर देनेवाला दृश्य है। यह नहीं भूलना चाहिए कि जो कश्मीरी नौजवान मारा जा रहा है, वह भारत का नागरिक है।
  • कोरोना के बदलते हुए चेहरे कितने खतरनाक? 
    अजय कुमार
    कोरोना के बदलते हुए चेहरे कितने खतरनाक? 
    15 Apr 2021
    कोरोना के वैरियंट का मतलब क्या है? स्ट्रेन का मतलब क्या है? इन पर वैक्सीन का क्या असर होगा? कैसे पता चलेगा कि यह कितने जानलेवा हैं?
  • बंगाल चुनाव: सिलीगुड़ी में सीपीआई(एम) नेता अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में उमड़ा नौजवानों का सैलाब
    संदीप चक्रवर्ती
    बंगाल चुनाव: सिलीगुड़ी में सीपीआई(एम) नेता अशोक भट्टाचार्य के समर्थन में उमड़ा नौजवानों का सैलाब
    15 Apr 2021
    एक संवावददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिग्गज नेता ने चुनाव आयोग द्वारा सीएम बनर्जी के प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार जबकि भाजपा नेताओं के नफरती भाषणों पर छूट दिए जाने की निंदा की।
  • आंध्र प्रदेश: तिरुपति उपचुनाव में वाईएसआरसीपी को बढ़त?
    पृथ्वीराज रूपावत
    आंध्र प्रदेश: तिरुपति उपचुनाव में वाईएसआरसीपी को बढ़त?
    15 Apr 2021
    इस निर्वाचन क्षेत्र में सभी प्रमुख राजनीतिक दल तीन महीनों से ज़्यादा समय से डेरा डाले हुए हैं, ऐसे में पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस चुनाव नतीजे से राज्य के राजनीतिक दलों की स्थिति का पता चलेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें