Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

तिरछी नज़र : CAA, NRC और मंदी

यह सरकार बढ़त की सरकार है। इसीलिए यह सरकार किसी भी चीज़ को, चाहे वह मंदी हो, महंगाई हो, बेरोजगारी हो या फिर असंतोष और आंदोलन, घटाने में विश्वास नहीं करती है।
protest

देश में मंदी छाई हुई है। यह सरकार के सिवाय सबको दिख रहा है और सब मान भी रहे हैं। यह मंदी सरकार को दिख भी रही हो तो भी वह इससे इनकार कर रही है। जो बात सब लोग मानते होंसरकार उससे आमतौर पर इनकार ही करती है। अब हाल में ही संसद द्वारा पास किये गयेनागरिकता संशोधन बिल (CAB) जो राष्ट्रपति जी के हस्ताक्षर के बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) बन गया है, का पूरे देश में विरोध हो रहा है। सभी धर्मों और सभी वर्गों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

logo tirchhi nazar_10.PNG

सभी लोग मान रहे हैं कि यह एक्ट खराब है पर सरकार फिर भी इससे इनकार कर रही है। सरकार का यह कहना है कि लोग इसका समर्थन कर रहे हैं पर यह समर्थन बस सरकार को ही दिख रहा है। बाक़ी हम सब को तो विरोध ही विरोध दिखाई दे रहा है।

पर बात तो हम मंदी की कर रहे थे। लग तो यह रहा है कि यह जो नया एक्ट बना हैनागरिकता संशोधन परयह एक्ट बढ़ती जा रही मंदी को और बढ़ायेगा हीउसे घटाने का काम तो हरगिज ही नहीं करेगा। वैसे भी सरकार की रूचि किसी भी बढ़ती हुई चीज को कम करने में नहीं है। सरकार जानती है कि यह बात अच्छी नहीं है कि किसी भी बढ़ती चीज को आप रोकें। आखिर बढ़त ही तो उन्नति है। सरकार चाहती है कि जो कुछ बढ़ रहा हैबढ़ता ही जाये। जैसे मंदी बढ़ रही है तो और अधिक बढ़े। जैसे महंगाई बढ़ रही है तो और अधिक बढ़े। जैसे प्याज के दाम अगर घटने लगें तो आलू के दाम उससे पहले ही बढ़ने शुरू हो जायें।

बेरोजगारी बढ़ रही है तो और अधिक तेजी से बढे़। छात्रों में जितना असंतोष पहले से हैउससे कहीं ज्यादा बढ़े। छात्र असंतोष पहले बढ़ती फीस के कारण बढ़ रहा था तो अब यह छात्र असंतोष नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के कारण बढ़े। सरकार को किसी भी चीज को घटाना गवारा नहीं है। इसीलिए यह सरकार किसी भी चीज़ कोचाहे वह मंदी होमहंगाई होबेरोजगारी हो या फिर असंतोष और आंदोलनघटाने में विश्वास नहीं करती है।

यह सरकार बढ़त की सरकार है। जहां कहीं पीछे रह जाने की बात होवहां भी बढ़त हासिल कर लेने की कला मोदी जी और अमित शाह को आती है। अब इस नये एक्ट की ही बात करेंलगने को तो यह पीछे ले जाने वाला एक्ट लगता है। जिस 'टू नेशन थ्योरीको अस्वीकार कर हम आगे बढ़ चुके थेयह एक्ट उस पर वापस लौटने वाला रास्ता है। पर मोदी-शाह को यही 'टू नेशन थ्योरीपसंद है और वे इसी को सही मानते हैं। उन्हें दुख है कि इस 'टू नेशन थ्योरीकोजिसे सावरकर ने सबसे पहले रखाउसे जिन्ना की पैदाइश मान लिया गया। थ्योरी सावरकर की और बाज़ी मार ले गये जिन्ना। मोदी जी और अमित शाह कोसावरकर को जिन्ना से आगे निकालना है।

मोदी जी का मानना है जीवन है चलने का नाम। चलोचाहे उल्टे कदम ही चलो। चाहे सावरकर की राह ही चलो। चाहे सत्तर साल पहले कूड़ेदान में फेंक दिये गए 'टू नेशन थ्योरीको वापस लाओपर है तो वह चलना ही। मोदी जी असम उल्टा में चलेवह आज तक सुलग रहा है। कश्मीर में उल्टा चले और खूब चले पर वहां के लोग खड़े के खड़े रह गयेऔर अभी तक खड़े हैं। अब मोदी जी इस सीएए और एनआरसी के जरिये पूरे देश में उल्टा चल रहे हैं और पूरा देश जल रहा है।

पर बात तो मंदी की चल रही थी। मंदी पर तो बात होती रहेगी। मंदी तो लम्बी चलने वाली चीज है। सरकार ने भी अब दबे पांव मंदी को मान लिया है और सरकार मंदी को कम करने के लिए बहुत सारे कदम उठा रही है। यह जो नागरिकता संशोधन बिल (CAB) सरकार ने काफी मेहनत से बनाया और पास करवाया है। और अब यह एक्ट और नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन (NRC) मिलकर ही हमारे देश को इस मंदी से पार दिलावाएंगे।

आप सोचेंगे कि मैं यह क्या उलटा राग अलाप रहा हूं। पर आप देखेंगे और सोचेंगे तो पायेंगे कि यह एक्ट मंदी के साथ लड़ने का एक कारगर हथियार है। यह मोदी जी भी मानते हैं और मैं भी मानता हूं। बस इस नागरिकता संशोधन एक्ट को समग्रता से नेशनल रजिस्टर आफ सिटिजन के साथ मिलाकर देखने की जरूरत है। असम में एनआरसी लागू हुआ। असम में वर्षों के अथक परिश्रम और अरबों-खरबों रूपये खर्च करने के बाद पता चला कि इससे हम गरीबों से भी छुटकारा पा सकते हैं। हम गरीबों को डिटेंशन कैम्प में भर सकते हैं। असम में जो करीब उन्नीस लाख लोग एनआरसी से बाहर रह गयेअमूमन गरीब ही थे।

देश में गलत फहमी फैलाई जा रही है कि यह जो सीएए हैएनआरसी हैयह मुसलमानों के खिलाफ है। अरे भाईये किसी के भी खिलाफ नहीं है। यह तो अपने देश को अमीरों का देश बनाने के लिए एक तरकीब है। यह एक्ट तो गरीबों को देश से भगाने के लिए लाया है। यह सीएए और एनआरसी तो देश की उन्नति के लिएमंदी दूर करने के लिएभारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए मोदी फार्मूला है। और गरीब लोगों को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें बंगलादेशपाकिस्तान और अफगानिस्तान लें या न लेंमोदी जी के प्रभाव से अमरीकाचीन और जापान अपने यहां ले लेंगे। आखिर मोदी जी ने पिछले पांच साल में इतना तो कमाया ही है।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest