NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
तमिलनाडु : श्मशाम घाट के रास्ते में दबंग जातियों का गाँव, दलित का शव ले जाने से रोका   
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक दलित व्यक्ति के शव को पुल के रास्ते से जाने नहीं दिया गया। दलित समुदाय के लोगों ने मृतक शरीर को रस्सी की मदद से पुल से नीचे उतारा और तब श्मशान घाट तक ले गए। इस इलाके में दलित शव के साथ हुई यह पहली घटना नहीं है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Aug 2019
dalit death
Image Courtesy : The News Minute

भारत में जातिगत भेदभाव की एक और घृणित घटना सामने आयी है। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक दलित व्यक्ति के शव को पुल के रास्ते से जाने नहीं दिया गया। दलित समुदाय के लोगों ने एक मृतक शरीर को रस्सी की मदद से पुल से नीचे उतारा। नीचे बांस का पालना था। पालने पर मृतक के शव को रखा। उसके बाद श्मशान घाट तक ले गए। ऐसा केवल इसलिए किया गया क्योंकि श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ता दो दबंग जातियों के गाँव से होकर जाता था। और दंबंग जाति के लोगों ने शमशान घाट तक जाने का रास्ता नहीं दिया था। 

द न्यूज मिनट तहत यह कहानी तब सामने आई, जब 17 अगस्त को नारायणपुरम गाँव में एक 20 फीट ऊंचे पुल से नीचे की ज़मीन पर शव नीचे गिरा रहे मर्दों के एक समूह का ऑनलाइन वीडियो सामने आया, जिसके बाद शव को वहाँ से श्मशान ले जाया गया। शव नारायणपुरम दलित कॉलोनी से संबंधित 55 वर्षीय कुप्पन का था, जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

कुप्पन के भतीजे विजय ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, " शनिवार को, जब हमने अपने चाचा के शव को पुल की पट्टियों के माध्यम से ले जाने की कोशिश की तो पहरेदारों ने हमें प्रवेश देने से इंकार कर दिया। झड़प के डर से, ग्रामीणों ने पुल से शव को गिराने के लिए एक पालने का इस्तेमाल किया और उसका अंतिम संस्कार किया। ”

रिपोर्ट के मुताबिक नदी की ओर जाने वाली जमीन या रास्तों को अरासंतपुरम-नारायणपुरम पुल बनने के बाद प्रमुख जातियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि गाँव के दलित समुदाय के लोगों को ऐसा करना पड़ा है। उन्होंने इससे पहले भी ऐसा कई बार किया है।  

कुप्पन के भतीजे ने न्यूज़मिनट को बताया कि वे पिछले 20 सालों से श्मशान घाट तक पहुँचने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। दबंग जाति के लोग जमीन के मालिक हैं और हमें लाशों के साथ जाने नहीं देते हैं। हिन्दू जातियों का अलग शमशान घाट है, जिसे हमें इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता है। पुल बनने के 15 साल पहले, हम मृतक शवों को पानी में छोड़ देते थे। लेकिन अब हमें  दाह संस्कार करने के लिए पुल से नीचे उतरना पड़ता है। हमने कई जिला अधिकारियों से अपील की है कि वह हमारी मदद करें, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 

इस बीच तिरुपतपुर के उपजिलाधिकारी प्रियंका पंकजम ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि हमें इस घटना के बारें में बुधवार शाम को ही पता चला, इस घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।

tamil nadu
Dalits
upper caste
lower caste
caste discrimination
inequality
Attack on dalits

Trending

अनाज मंडी अग्निकांड को लेकर मज़दूरों का प्रदर्शन, कहा-ज़िंदा जलाकर मारना बंद करो
महँगी होती मीडिया की पढ़ाई, महरूम होते आम लोग
कैब-एनआरसी यानी भारत की तबाही की तैयारी!
नागरिकता संशोधन बिल तो एक बहाना है...
“CAB: लोगों को बांटने वाला और असंवैधानिक बिल"
इंडिया को कौन कर रहा है बदनाम?

Related Stories

BHU
रिज़वाना तबस्सुम
बीएचयू: हमले के बाद दलित प्रोफेसर बोले, पढ़-लिख कर भी मनुवादी लोगों की सोच नहीं बदली
10 December 2019
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्र-शिक्षक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम प्रोफेसर नियुक्ति विवाद के बाद अब दलित सहायक प्रोफेसर
stop rape
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
महिलाओं के खिलाफ हिंसा जारी, राजस्थान से उन्नाव तक हालात गंभीर
06 December 2019
देश में चल रहे तमाम विरोध प्रदर्शनों के बावजूद महिलाओंं के खिलाफ हिंसा की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजस्थान से सामने आया है
UP
अब्दुल अलीम जाफ़री
यूपीः एनएसए के आरोपों से परेशान दलित व्यक्ति ने की आत्महत्या!
26 November 2019
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्रूर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के सख़्ती से हुए इस्तेमाल ने राज्य में एक और ज़िंदगी छीन ली। इस क़ानून का इस्तेमा

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • military India
    गौतम नवलखा
    भारत की सैन्य तैयारी वास्तव में है क्या
    12 Dec 2019
    एक ग़ैर-वैज्ञानिक निज़ाम ताक़तवर सेना बनाने में सक्षम नहीं हो सकता है।
  • cab
    अजय कुमार
    वे 20 बिंदू जो नागरिक संशोधन बिल के बारे में सबकुछ बताते हैं
    11 Dec 2019
    नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष और विपक्ष में बहस अपने चरम पर है। लोकसभा से यह बिल पारित हो चुका है। इस बिल पर हो रही बहस के बीच में यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि यह बिल क्या कहता है ? तो आइये समझते…
  • यूपी किसान
    सोनिया यादव
    यूपी : गन्ना किसानों का सरकार पर हल्लाबोल, पूछा- कहां हैं अच्छे दिन?
    11 Dec 2019
    प्रदेश के गन्ना किसान तमाम समस्याओं से ग्रस्त हैं और सरकार लगातार इसकी अनदेखी कर रही है। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक गन्ना किसानों को उनका हक़ नहीं मिल जाता तब तक यह आंदोलन क्रमवार चलता रहेगा।
  • delhi fire
    मुकुंद झा
    अनाज मंडी अग्निकांड को लेकर मज़दूरों का प्रदर्शन, कहा-ज़िंदा जलाकर मारना बंद करो
    11 Dec 2019
    इस घटना से गुस्साए मज़़दूर दिल्ली में लगातर प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार को मज़दूर संगठन ऑल इण्डिया सेंटर कॉउंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन ने मुख्यमंत्री निवास पर विरोध प्रदर्शन किया। 
  • assam
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सीएबी को लेकर सड़क से संसद तक हंगामा: त्रिपुरा में सेना तैनात, असम में भी अलर्ट
    11 Dec 2019
    सेना के एक प्रवक्ता ने शिलांग में बताया कि सेना की एक-एक टुकड़ी को त्रिपुरा के कंचनपुर और मनु में तैनात किया गया है जबकि असम के बोंगाईगांव और डिब्रूगढ़ में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक अन्य…
  • Load More
सदस्यता लें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें