NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
बिहार में अब क्यों नहीं होते बड़े किसान आंदोलन?
आज़ादी से पहले किसान आंदोलन का केंद्र रहने वाले बिहार में लंबे समय से कोई बड़ा किसान आंदोलन क्यों नहीं हुआ है। पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार-लेखक पुष्यमित्र की रिपोर्ट
पुष्यमित्र
30 Nov 2020
बिहार
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार: aaobihar.com

इन दिनों पंजाब-हरियाणा के किसान बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे हैं और नये कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। उनका विरोध इतना तेज है कि केंद्र सरकार को बातचीत के लिए विवश होना पड़ रहा है। ठीक ऐसे समय में बिहार में सन्नाटा पसरा है, कहीं-कहीं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के अलावा कुछ होता नजर नहीं आ रहा। यह इसी बार की बात नहीं है। आजादी से पहले किसान आंदोलन का केंद्र रहने वाले बिहार में लंबे समय से कोई बड़ा किसान आंदोलन नहीं हुआ है। जबकि बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम है। ऐसे में यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर क्यों बिहार में अब बड़े किसान आंदोलन नहीं होते?

बिहार में किसानों के साथ लंबे समय से काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता इश्तेयाक अहमद कहते हैं कि यह सच है, आजादी से पहले बिहार किसान आंदोलनों की धुरी रहा था। नील की खेती के खिलाफ यहां लंबे समय से आंदोलन होते रहे हैं। जिसकी परिणति चंपारण सत्याग्रह के रूप में आयी, जिसे हम देश के पहले सत्याग्रह के रूप में याद करते हैं। इस आंदोलन के जरिये पहली दफा हमारी आजादी की लड़ाई गांव और किसानों तक पहुंची। बाद में खेड़ा और बारदोली में ऐसे ही आंदोलन हुए।

वे कहते हैं, चंपारण सत्याग्रह के बाद बिहार में सहजानंद सरस्वती जैसे किसान नेता सामने आये और उन्होंने किसान महासभा की स्थापना की। उन्होंने बिहार के किसानों के सवालों को लंबे समय तक उठाया और राजनीति की मुख्यधारा में शामिल किया। इसकी वजह यह थी कि तब बिहार में बड़ी जोत के किसान हुआ करते थे। जमींदारी प्रथा के कारण वे दोहरे शोषण के शिकार थे। मगर वे आर्थिक रूप से थोड़े मजबूत थे और ऐसे आंदोलनों में दमदार तरीके से भागीदारी कर सकते थे।

आजादी के बाद जब बिहार में जमींदारी प्रथा खत्म हो गयी और भूमि सुधार को लागू करने की कोशिश की गयी तो राज्य में खेती के सवाल जमीन के बंटवारे के सवाल में बदल गये। राज्य में भूमि सुधार ठीक से लागू नहीं हो पाया और आज भी भू-स्वामित्व का असंतुलन बना हुआ है। इसलिए किसानों के सवाल से बड़ा सवाल जमीन का सवाल हो गया है। इसने किसानों और भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया है। इसलिए अब किसान आंदोलन कम और जमीन का संघर्ष अधिक हो रहा है।

2011 के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण भी इश्तेयाक अहमद की बातों की पुष्टि करते हैं। इसके मुताबिक राज्य की 65 फीसदी आबादी भूमिहीन है। जबकि इनमें से ज्यादातर खेती के काम से जुड़े हैं। या तो खेतिहर मजदूर हैं, या बटाइदार। जबकि जिन लोगों के पास खेती के लायक जमीन है, उन्होंने किसानी में फायदा होता न देख, खेती से मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने अपनी जमीन बटाई पर दे दी है और बेहतर जीवनशैली के प्रभाव में आकर शहरों में छोटी-मोटी नौकरी करने लगे हैं।

मतलब यह कि जो भू-स्वामी हैं, उनमें से ज्यादातर खेती नहीं करते। जो खेती से जुड़े हैं, उनके पास अपनी जमीन नहीं है। दोनों को यह मालूम है कि खेती फायदे का धंधा नहीं है। एक ने खेती छोड़ दी है, दूसरा वर्ग लाचारी में खेती कर रहा है और बेहतर विकल्प की तलाश में है। ऐसे में कोई खेती के सवालों में उलझना नहीं चाहता। जो गरीब खेतिहर मजदूर और बटाइदार हैं, वे खेती में घाटा होने पर आंदोलन करने के बदले छोटे-मोटे नौकरी या रोजगार के लिए राज्य से बाहर पलायन करने को बेहतर विकल्प समझते हैं। इसलिए बिहार में बड़े किसान आंदोलन नहीं होते।

हालांकि ऐसा नहीं है कि राज्य में किसानों का कोई प्रोटेस्ट नहीं होता। इसी साल मक्का किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र यादव कहते हैं कि राज्य में छिट-पुट तौर पर खूब किसान आंदोलन होते हैं। मगर यह सच है कि बड़े किसान आंदोलन नहीं होते। महेंद्र यादव कहते हैं कि सच यही है राज्य में पंजाब-हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और मजबूत किसान नहीं हैं। यहां के किसान छोटी जोत वाले हैं और उन्होंने एक तरह से परिस्थिति से समझौता कर लिया है। उन्हें लगता है कि जितनी ताकत सरकार से लड़ने में लगायेंगे उतनी मेहनत में कहीं और जाकर कमाई कर लेंगे। इश्तेयाक अहमद भी उनकी बातों का समर्थन करते हैं, वे कहते हैं कि यहां के किसान परिस्थितियों के आगे समर्पण कर चुके हैं। पलायन ही उन्हें हर समस्या का समाधान नजर आता है।

जहां महेंद्र यादव और इश्तेयाक अहमद बिहार में बड़े किसान आंदोलन नहीं होने की वजह यहां की भूमिहीनता और पलायन की मनोवृत्ति को बताते हैं, वहीं भोजपुर के किसान नेता शेषनाथ सिंह के मुताबिक इसकी वजह बिहार के समाज का जातियों में बंटा हुआ होना भी है। वे कहते हैं, राज्य के किसान जब तक खेत में रहते हैं, तभी तक किसान रहते हैं, जैसे ही वे अपने घरों में पहुंचते हैं, जातियों में बंट जाते हैं। वे जाति की राजनीति से अधिक प्रभावित होते हैं, बनिस्पत अपने पेशागत रोजगार की समस्या से। इसलिए वे जाति की रैलियों में तो पहुंच जाते हैं। जाति के नेता की हत्या पर सड़क जाम कर देते हैं, मगर किसानों के सवालों पर उस तरह से एकजुट नहीं होते। भले ही उनकी धान और मक्के की फसल आधी कीमत में बिके। यहां की राजनीति ने समाज को जातियों में बांट दिया है।

शेषनाथ सिंह की बात भी काफी हद तक सही लगती है, आज भी बिहार की राजनीति का केंद्रीय तत्व यहां की जातियां ही हैं। हाल ही में बीते चुनाव में पहले तो लगा था कि जाति की दीवार टूट रही है, मगर आखिर आते-आते फिर से सब जाति पर केंद्रित हो गया।

वैसे तो ये सभी राज्य में किसानों के बड़े आंदोलन न होने और खेती के सवालों के अनुत्तरित रह जाने की वजहें हैं। मगर मूल वजह यह है कि राज्य में अभी जमीन का मसला सुलझा नहीं है। अभी भूमिहीन किसानों को जमीन उपलब्ध कराने का बड़ा काम है। इस सवाल पर 80 और 90 के दशक में राज्य में बड़े पैमाने पर जातीय जनसंहार हुए। इसने इतना खूंखार रूप अख्तियार किया कि बात में हर वर्ग ने इन सवालों को कुछ समय के लिए अनुत्तरित छोड़ने में ही भलाई समझी। इसको लेकर बनी बंदयोपाध्याय कमिटी की सिफारिशें भी इसी वजह से फाइलों में बंद हैं। इसलिए राज्य में असली किसानों के पास जब जमीन होगी, तभी वे उपज के मूल्य और किसानी के दूसरे सवालों के लिए आंदोलन के बारे में सोचेंगे।

(पटना स्थित पुष्यमित्र वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Bihar
Bihar Farmers
Farmer protest
Farm bills 2020
DILLI CHALO
Punjab Farmers
Haryana Farmers
Casteism in Bihar

Trending

किसान परेड : ज़्यादातर तय रास्तों पर शांति से निकली ट्रैक्टर परेड, कुछ जगह पुलिस और किसानों के बीच टकराव
किसानों का दिल्ली में प्रवेश
शाहजहांपुर: अनगिनत ट्रैक्टरों में सवार लोगों ने लिया परेड में हिस्सा
71 साल के गणतंत्र में मैला ढोते लोग  : आख़िर कब तक?
26 जनवरी किसानों और जवानों के नाम
एमएसपी व्यवस्था को मज़बूत बनाने की ज़रूरत

Related Stories

Bhasha Singh
न्यूज़क्लिक टीम
26 जनवरी किसानों और जवानों के नाम
26 January 2021
सिंघु बॉर्डर के सेवादार : “घर वालों को बोल आए हैं हमारी राह ना देखना”
नाज़मा ख़ान
सिंघु बॉर्डर के सेवादार : “घर वालों को बोल आए हैं हमारी राह ना देखना”
26 January 2021
''मुझे दुबई जाना था लेकिन वहां निकलने से पहले मैंने सोचा एक बार दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानों को देख आऊं, मैं और मेरा दोस्त आए थे यहां घूमने लेक
बिहार: शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, शिक्षक अभ्यार्थियों का धरना जारी!
सोनिया यादव
बिहार: शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, शिक्षक अभ्यार्थियों का धरना जारी!
25 January 2021
"बिहार की शिक्षा व्यवस्था युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है और इसमें तभी सुधार आएगा जब सभी सरकारी अधिकारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों मे

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • किसानों का दिल्ली में प्रवेश
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों का दिल्ली में प्रवेश
    26 Jan 2021
    कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ सिंघू बॉर्डर पर किसानों ने सुबह-सुबह ट्रेक्टर परेड की शुरुआत की। इनमें से किसानों का एक जत्था बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ गया। वे पुलिस द्वारा दिए गए रुट पर न चलकर सीधे दिल्ली में…
  • शाहजहांपुर: अनगिनत ट्रैक्टरों में सवार लोगों ने लिया परेड में हिस्सा
    न्यूज़क्लिक टीम
    शाहजहांपुर: अनगिनत ट्रैक्टरों में सवार लोगों ने लिया परेड में हिस्सा
    26 Jan 2021
    शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानो ने ट्रैक्टर - ट्राली परेड कर के मनाया गणतंत्र दिवस। आज के दिन किसानों ने परेड करके लोकतंत्र को दी अहमियत। किसानों ने कृषि कानूनों को वापस करने की मांग उठाई।
  •  मैला ढोते लोग
    राज वाल्मीकि
    71 साल के गणतंत्र में मैला ढोते लोग  : आख़िर कब तक?
    26 Jan 2021
    देश की आबादी का एक तबका अभी भी शुष्क शौचालयों से मानव मल साफ़ करके अपनी जीविका चला रहा है। आख़िरकार कब तक कुछ लोगों को ऐसी अमानवीय जिंदगी जीनी पड़ेगी?
  • कोरोना वायरस
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 10 करोड़ के क़रीब पहुंची
    26 Jan 2021
    दुनिया में 24 घंटों में कोरोना के 5,05,144 नए मामले सामने आए है। दुनिया भर में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 9 करोड़ 97 लाख 18 हज़ार 414 हो गयी है।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में साढ़े सात महीने बाद 10 हज़ार से नीचे आए नए केस
    26 Jan 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.66 फ़ीसदी यानी 1 लाख 77 हज़ार 266 रह गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें