Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

स्वतंत्रता सेनानियों की क्रांतिकारी विरासत को सांप्रदायिक तत्व हड़प रहे हैं: विजयन

भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की क्रांतिकारी विरासत को सांप्रदायिक तत्व हड़प रहे हैं, जिनका भारत के स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं है।
Pinarayi Vijayan

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की क्रांतिकारी विरासत को सांप्रदायिक तत्व हड़प रहे हैं, जिनका भारत के स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं है।

विजयन ने कहा कि ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करना एक ‘‘राजनीतिक कार्य’’ बन गया है। उन्होंने देश में प्रगतिशील ताकतों से एक समतावादी भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

विजयन ने ट्वीट किया, ‘‘ शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करना एक राजनीतिक कार्य बन गया है। उनकी क्रांतिकारी विरासत को सांप्रदायिक तत्वों द्वारा हड़पा जा रहा है, जिनका हमारे स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं है। प्रगतिशील ताकतों को समतावादी भारत का सपना साकार करने के लिए साथ आना चाहिए।’’

गौरतलब है कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था, इसलिए उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

इससे पहले बुधवार को एक कार्यक्रम में विजयन ने कहा था कि दक्षिणी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ध्रुवीकरण एजेंडा काम नहीं करेगा क्योंकि इस राज्य ने हमेशा सांप्रदायिकता का पुरजोर विरोध किया है।

(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest